दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। हम सभी दिल्ली के व्यापारियों के हित में और कांग्रेस की अराजक राजनीति के खिलाफ यह पदयात्रा निकलेंगे।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि,”राहुल गांधी जी, क्या आप दिल्ली के व्यापारियों की दुकानों पर ताले लगवा देंगे? मैं समझता हूँ कि अगले 30 वर्षों तक सत्ता से बाहर रहने की आपकी हताशा क्या है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दिल्ली के विकास को आपकी अराजकता के कारण 30 सेकंड के लिए भी बंधक बना लिया जाए।”
अराजकता की भेंट नहीं चढ़ेगी रौनक
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम दिवाली के दौरान दिल्ली के बाज़ारों की रौनक को कांग्रेस की अराजकता की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। दिल्ली में दुकानें व्यापारी चलाएंगे, न कि कांग्रेस और उसकी विदेशी ताकतों के राजनीतिक ड्रामे!












