दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में अहम बैठक की। इस बैठक में ‘छठ महापर्व’ को लेकर तैयारियों को समीक्षा की गई। सीएम रेखा गुप्ता ने बैठक के दौरान यमुना किनारे बन रहे ‘मॉडल घाटों’ सहित सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, रोशनी, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरों और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हर श्रद्धालु की आस्था का सम्मान
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली में पूर्वांचल के परिवारों के लिए एक भव्य और दिव्य ‘छठ महापर्व’ का आयोजन करना, हमारा संकल्प भी है और सौभाग्य भी। हर श्रद्धालु की आस्था का सम्मान और हर व्रती की सुविधा का ध्यान रखना यही हमारी सरकार का संकल्प है।”
अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश
इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, संदीप सहरावत और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सीएम रेखा गुपतब ने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। सीएम ने कहा कि छठ घाटों पर साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए।












