दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस की बयानबाजी पर जमकर निशाना साधा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “कांग्रेस, उसके नेता और उनके गठबंधन के साथी इतने हताश हो गए हैं कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। जनता ने जिस तरह से उन्हें नकारा है, वो हताशा उनके चेहरों और उनकी बातों, दोनों में साफ झलकती है।”
‘जनता प्रधानमंत्री से प्यार करती है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “कभी वे प्रधानमंत्री को गालियां देते हैं, तो कभी उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में भी बेहद घटिया बातें कहते हैं। जनता प्रधानमंत्री से प्यार करती है। आप अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके उन्हें करोड़ों देशवासियों के दिलों से कैसे निकाल पाएंगे?”
‘करारी और निर्णायक हार के लिए तैयार रहें’
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि, जनता ने आपको पहले भी नकारा है। अब अगली बार और भी करारी और निर्णायक हार के लिए तैयार हो जाइए। जनता सब जान गई है। अगले चुनाव में फिर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ेगा।












