सीएम रेखा गुप्ता ने ‘वन पर्पस इंडिया फोरम’ 2026 उद्घाटन समारोह में की शिरकत, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ हुई सार्थक चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने CSRBOX की ओर से आयोजित 'वन पर्पस इंडिया फोरम' 2026 के 13वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने CSRBOX की ओर से आयोजित ‘वन पर्पस इंडिया फोरम’ 2026 के 13वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, और ओडिशा सरकार के मंत्री डॉ. डॉ. मुकेश महालिंग सहित कई अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक चर्चा हुई।

सहयोग की दिशा में सराहनीय पहल
बता दें कि इस साल यह फोरम “The Way Forward, Together!” की थीम के तहत आयोजित किया गया, जो सहयोगात्मक प्रयासों को जन कल्याण में बदलने पर केंद्रित है। यह मंच सरकार, उद्योग और सामाजिक संगठनों के बीच सहयोग को एक नई दिशा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

लोक कल्याणकारी कार्यों को रफ्तार
कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंच के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों और सामाजिक नवाचार से जुड़े लीडर्स के साथ नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई और लोक कल्याणकारी कार्यों को गति देने के लिए एक सार्थक चर्चा की गई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़