राजधानी दिल्ली में ‘नमो यमुना क्रूज़ सफारी’ का ट्रायल रन शुरू हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद सोनिया विहार से जगतपुर तक ‘नमो यमुना क्रूज़ सफारी’ के रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने सभी तैयारियों का जायजा लिया गया।
अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। सीएम ने अधिकारों को साफ-सफाई, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
दिल्ली में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारी कोशिश है कि छठ महापर्व से पहले इस सेवा की शुरुआत कर दी जाए। दिल्ली के लोग अपने परिवारों के साथ माँ यमुना के दर्शन कर सकेंगे, क्रूज़ की सवारी का आनंद ले सकेंगे और राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए उन्हें एक नई जगह मिल जाएगी। इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय व्यापार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।”












