‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत मध्य प्रदेश के जबलपुर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान सीएम ने अन्नदाताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया।
5,000 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “इस जिले में 40 क्लस्टरों के जरिए 5,000 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया है। साथ ही, 15,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पराली की गांठों से जैविक खाद तैयार की जा रही है, ताकि पराली जलाने की समस्या का समाधान हो सके और खेती की लागत को कम किया जा सके। जिले में ‘बड़ादेव’ और ‘चीता खुदरी’ सिंचाई परियोजनाएं शुरू होने से, लगभग 40,000 हेक्टेयर सिंचित कृषि भूमि के माध्यम से किसान भाइयों को आर्थिक लाभ मिलेगा।”
स्वादिष्ट मटर और सिंघाड़े का जिक्र
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “यहाँ की चर्चा स्वादिष्ट मटर और सिंघाड़े का जिक्र किए बिना अधूरी रहेगी। यह गर्व की बात है कि इन दोनों उत्पादों को ‘GI टैग’ मिला है। हम लगातार इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं कि हमारे किसान भाई पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर समृद्ध बनें।”












