शाजापुर में काले हिरणों का रेस्क्यू अभियान तेज, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया बचाव अभियान का जायजा

सीएम मोहन यादव ने काले हिरणों (ब्लैकबक) को सुरक्षित दूसरी जगह पहुंचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शाजापुर जिले के रानाथभंवर गांव पहुंचे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने काले हिरणों (ब्लैकबक) को सुरक्षित दूसरी जगह पहुंचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया। इसके साथ ही वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से इस अभियान की प्रगति और तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

बचाव अभियान रहेगा जारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए कहा कि, “अब तक 1236 से अधिक काले हिरणों और सैकड़ों नीलगायों को सुरक्षित बचा लिया गया है।” सीएम ने कहा कि यह बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा।

किसानों की समस्याओं पर ध्यान
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “शाजापुर के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने पिछले साल ‘बोमा’ (BOMA) तकनीक का इस्तेमाल करके काले हिरणों और नीलगायों के लिए एक बचाव अभियान शुरू किया था। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जंगली जानवरों की जान भी बची रहे और हमारे किसान भाइयों के खेत भी सुरक्षित रहें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़