पीएम के ‘मन की बात’ में गूंजी नर्मदापुरम की शिवानी के परिवार की मिसाल, सीएम मोहन यादव ने की जमकर सराहना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 139वें संस्करण को सुना।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सुना। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संवाद सदैव प्रेरणादायी होने के साथ ही, समाज में सकारात्मक बदलाव की नई ऊर्जा देता है।

परिवार के अंगदान के फैसले का जिक्र
पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नर्मदापुरम की शिवानी के परिवार द्वारा उनके अंगदान के फैसले का जिक्र हुआ। जिसे लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “यह फैसला मानवता और संवेदनशीलता की प्रेरक मिसाल है। यह पहल दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग जागरूकता और सेवा भाव के साथ समाज को नई दिशा दे रहे हैं।”

‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “त्योहारों के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान स्थानीय कारीगरों और उनके हुनर को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा देता है।” सीएम ने कहा कि आगामी त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, कारीगरों का उत्साह बढ़ाएं और स्वदेशी के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़