मुंबई में ‘इंडिया केम 2026’ आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने बैठकें भी की। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
निवेश की संभावनाओं पर चर्चा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने बताया कि उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक में टेक्सटाइल, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक, तथा फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
GIS 2027 में भाग लेने का आमंत्रण
इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने, मौजूदा इकाइयों का विस्तार करने और GIS 2027 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। सीएम ने कहा कि, “राज्य सरकार उद्योगों की जरूरतों और निवेश प्रोत्साहन नीतियों के लाभों के अनुरूप सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”












