MPHC यानि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वे बिना देरी किए MPHC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के जरिये कुल 418 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आयु-सीमा की निर्धारित
आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 और 45 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
योग्यता और आवेदन शुल्क
इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थानों से स्नातक पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 943 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 743 रुपये निर्धारित है।












