पीएम मोदी ने टिहरी गढ़वाल में हेवल नदी के पुनरुद्धार का किया जिक्र, सीएम धामी ने कहा-“हमारा संकल्प जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदलना है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टिहरी गढ़वाल में हेवल नदी के पुनरुद्धार का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टिहरी गढ़वाल में हेवल नदी के पुनरुद्धार का जिक्र किया। जिसे लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान टिहरी गढ़वाल में हेवल नदी के पुनरुद्धार के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।”

जल संरक्षण की दिशा में नए प्रयास
सीएम धामी ने कहा कि, “यह उत्तराखंड के सभी निवासियों के लिए गर्व की बात है कि जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य की नदियों, प्राकृतिक जल स्रोतों और पर्यावरण की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रही है।”

समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारा संकल्प जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदलना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित रखा जा सके और एक स्वच्छ, हरित और समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण किया जा सके।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़