मुख्यमंत्री योगी ने खिलाड़ियों और युवाओं को किया सम्मानित, कहा-“अब ‘नए उत्तर प्रदेश’ में विभिन्न मंचों पर मिल रही पहचान”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित 'TOI यूथ आइकन्स समिट एंड अवार्ड्स 2026 – UP चैप्टर' कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘TOI यूथ आइकन्स समिट एंड अवार्ड्स 2026 – UP चैप्टर’ कार्यक्रम में शिरकत की। जिसकी थीम ‘UP of Then, UP of Now’ थी। इस अवसर पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को ‘टाइम्स ऑफ इंडिया यूथ आइकन अवार्ड्स’ से सम्मानित किया।

विभिन्न मंचों पर पहचान
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी सम्मानित ‘यूथ आइकन्स’ को हार्दिक बधाई दी और इस समिट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “वे प्रतिभाशाली लोग और आइकन, जिन्हें कभी नजरअंदाज कर दिया गया था, उन्हें अब ‘नए उत्तर प्रदेश’ में अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर मिल रहे हैं और वे विभिन्न मंचों पर पहचान पा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने निशाना साधा
मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि, “जिन्होंने माफिया और अपराधियों को बढ़ावा दिया, जिन्होंने अराजकता फैलाई, जिन्होंने पूरे राज्य को गड्ढों के दलदल में बदल दिया—वे आखिर यूपी को कहाँ ले जा रहे थे…? बेटियां रात की शिफ्ट में भी काम कर सकती हैं। यह सुरक्षा का सबसे बड़ा पैमाना हो सकता है, यह सुरक्षा की असली कसौटी है। ऐसा तब हुआ है जब उस तरह के हालात पैदा किए गए।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़