लखनऊ में ‘GCC इनोवेशन समिट 2026’, GCC निवेशकों और योगी सरकार के बीच हुआ MoU साइन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित 'GCC इनोवेशन समिट 2026' में शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘GCC इनोवेशन समिट 2026’ में शिरकत की। इस अवसर पर GCC निवेशकों और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ। इस कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर कहा कि, “उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इस गति को और तेज़ करने के लिए, मैंने आज लखनऊ में आयोजित ‘GCC इनोवेशन समिट 2026’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर GCC निवेशकों और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच MoU (समझौता ज्ञापनों) का आदान-प्रदान हुआ।”

वाइट पेपर का विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘नया उत्तर प्रदेश’ अब ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ (नीतिगत जड़ता) का शिकार नहीं है बल्कि यह तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और निवेश, नवाचार (इनोवेशन) तथा रोज़गार के लिए नए रास्ते खोल रहा है। सीएम ने इस समिट के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और उद्योग जगत के सभी नेताओं को बधाई दी। साथ ही इस अवसर पर आईआईटी कानपुर और एचसीएलटेक द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए वाइट पेपर का विमोचन किया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़