लखनऊ में क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना सीरीज’ का उद्घाटन, सरकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग को मिलेगी नई दिशा

लखनऊ में 'मिशन कर्मयोगी' के अंतर्गत 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों के कायाकल्प पर केंद्रित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला 'साधना सीरीज' का उद्घाटन किया गया।

लखनऊ में ‘मिशन कर्मयोगी’ के अंतर्गत 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों के कायाकल्प पर केंद्रित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना सीरीज’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन संस्थान और भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

‘उन्नति’ सूचकांक और राष्ट्रीय फ्रेमवर्क का शुभारंभ
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और सीएम योगी ने ‘उन्नति’ क्षमता सूचकांक और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम डिजाइन फ्रेमवर्क का भी शुभारंभ किया। सरकारी कर्मियों के प्रशिक्षण के मामले में देश में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों, तथा ‘मिशन कर्मयोगी’ के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के विभागों को सम्मानित भी किया गया।

उत्तर प्रदेश की परिवर्तन यात्रा का आधार
सीएम योगी ने कहा कि, ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए, बेहतर नीतियों के साथ-साथ एक ऐसे सक्षम, संवेदनशील और परिणाम-उन्मुख प्रशासन की भी जरूरत है, जो इन नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर सके। यही ‘मिशन कर्मयोगी’ का संकल्प है और यही उत्तर प्रदेश की परिवर्तन यात्रा का आधार भी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़