लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस स्मृति दिवस-2026’ के अवसर पर आयोजित स्मृति परेड में शिरकत की। यह परेड उन वीर अमर शहीदों के सम्मान में थी, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस दौरान सीएम योगी ने सभी शहीद जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि “समाज और राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वालेअमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।”
सीएम ने की घोषणाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश की सुरक्षा केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक निरंतर जिम्मेदारी है, जिसे निभाने के लिए किसी को अपनी खुशियों, अपने सपनों और कभी-कभी अपने पूरे जीवन का बलिदान देना पड़ता है। सीएम ने कहा, “फील्ड ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के लिए मोटरसाइकिल भत्ते को 700 से बढ़ाकर 1,000 प्रति माह किया जा रहा है।”
आर्म्ड गार्ड्स का SIM भत्ता बढ़ाया
इसके साथी ही सीएम योगी ने कहा, “PPS कैडर के अधिकारियों के लिए यूनिफॉर्म भत्ते को 6,400 से बढ़ाकर 15,000 किया जा रहा है। इसके अलावा, फील्ड ड्यूटी पर तैनात आर्म्ड गार्ड्स और हेड आर्म्ड गार्ड्स के लिए SIM भत्ते को भी 2,000 से बढ़ाकर 2,500 प्रति माह करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारे ATS ने देवबंद से लेकर सीमावर्ती जिलों तक नए कमांड सेंटर स्थापित किए हैं, जिससे राष्ट्र-विरोधी ताकतों, स्लीपर सेल और घुसपैठियों की कमर टूट गई है।”












