UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीचर्स के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया गया है। आयोग की ओर से ट्रेंड ट्रेजुएट टीचर यानी कि TGT के 17735 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
बता दें कि फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से 50% अंकों के साथ संबंधित विषयों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण किया हो या 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) पास किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने BEd उत्तीर्ण किया हो और अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6–8) के लिए UPTET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 साल से कम और अधिकतम आयु 62 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 1 जुलाई 2026 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।











