बिहार टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, बिना देरी किए जल्द यहां करें आवेदन?

बिहार टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है।

बिहार टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक है वो बिना देरी किए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर आज अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आज के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी।

एप्लीकेशन फीस कल कर सकते हैं जमा
बता दें कि जो उम्मीदवार आज फॉर्म भर लेंगे वे एप्लीकेशन फीस कल 26 अक्टूबर 2026 जमा कर सकते हैं और फॉर्म को सबिमट कर सकते हैं। डीएलएड पास छात्र आवेदन करते समय अंक पत्र (मार्कशीट) की वेब कॉपी को अपलोड करके आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की निर्धारित
इस भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई हैं। भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18/ 21 साल और अधिकतम उम्र पदानुसार 37/40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़