UPPSC यानि उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वो ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती के तहत योग्यता
बता दें कि 3 दिसंबर 2026 तक आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन किया जा सकता है। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी। इसके साथ ही भर्ती के तहत पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार उम्मीदवार के पास O लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट टाइपिंग का ज्ञान संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो।
आयु सीमा निर्धारित
इसके साथ ही उमंदिवरों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ने न्यूनतम उम्र 21 वर्ष प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1986 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। 1 जुलाई 2026 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी। इसके अलावा ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।












