सीएम विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेले के पोस्टर-ब्रोशर का किया विमोचन, आयोजन की जमकर की सराहना

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेले के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेले के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया। बता दें कि स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र की ओर से यह मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों, छोटे उद्यमियों और स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।

अलग-अलग जिलों में मेला आयोजित
इस साल स्वदेशी मेले का आयोजन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किया जाएगा। इस मेले की शुरुआत जगदलपुर से होगी और अंबिकापुर तक विभिन्न स्थानों पर मेले आयोजित किए जाएंगे। वहीं मेले की तिथि और स्थान की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। इस मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगरों, छोटे उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिलेगा।

सीएम ने आयोजन की सराहना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेले के आयोजन की सराहना की। सीएम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कारीगरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलता है। इससे स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़