सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, भारतीय रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती

भारतीय रेलवे ने 4098 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जूनियर इंजीनियर-जेई के 4098 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

रेलवे में नौकरी का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे ने 4098 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जूनियर इंजीनियर-जेई के 4098 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। रेलवे बोर्ड ने साल 2026 के लिए इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, स्टोर्स विभाग एवं सिग्नल एंड टेलिकाम में जेई के पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय रोजगार अधिसूचना जारी करने की स्वीकृति दे दी है।

कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी। जो भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे वो निर्धारित तिथि से RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें।

35 टेक्‍निकल कैटेगरी में भर्ती
रेलवे बोर्ड के अनुसार यह भर्ती रेलवे के कई महत्वपूर्ण तकनीकी विभागों में की जाएंगी।  कुल 35 अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जूनियर इंजीनियर के अलावा डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पद भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़