छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होगी। बैठक नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बुलाई है। सभी बीजेपी विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
सत्र को लेकर रणनीति होगी तैयार
यह बैठक आगामी विधानसभा मानसून सत्र और अनुपूरक बजट को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। सत्र को लेकर बैठक में रणनीति तैयार करने पर विशेष फोकस रहेगा। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार शाम लोकभवन पहुंचे थे जहां उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा के आगामी मानसून सत्र और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
अहम विषयों पर होगा मंथन
अगले सप्ताह विधानसभा मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा विधायक दल की बैठक में मानसून सत्र की रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन होगा।
कब से शुरू होगा मानसून सत्र?
मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। ऐसे में विपक्ष के सवालों के जवाबों को लेकर भी बैठक में मंथन किया जाएगा।











