उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए योजनाओं का विकास कर रही है। राज्य की हर महिला सशक्त हो इसके लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है। योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से लगातार लाखों ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा रहा है। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के जरिए अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
सहायता समूहों से जुड़ीं महिलायें
अब तक राज्य की एक करोड़ महिलाएं करीब 10 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं हुई है। इन समूहों ने महिलाओं को केवल बचत और ऋण तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें व्यवसाय स्थापित करने, वित्तीय सहायता प्राप्त करने, कौशल विकास प्रशिक्षण लेने और अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर भी प्रदान किया है।
वरदान साबित हो रही नीतियाँ
राज्य सरकार की योगी सरकार की नीतियाँ महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे है। राज्य की महिलायें लगातार सशक्त हो रही है। यही सशक्त महिलाएं विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही हैं।











