चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों पर सीएम रेखा गुप्ता का प्रहार, कहा-“लोकतंत्र का सम्मान चुनिंदा नहीं हो सकता”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और संस्थागत विश्वसनीयता का समर्थन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और संस्थागत विश्वसनीयता का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर सोशल मीडिया पलतफ़रों एक्स पर विपक्ष पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि “भारत के लोकतंत्र की विश्वसनीयता को विपक्ष की राजनीतिक सुविधा का बंधक नहीं बनाया जा सकता।”

पारदर्शी प्रक्रियाएं और मजबूत संस्थाएं जरूरी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “IAS, IFS और संबद्ध सेवाओं के 124 पूर्व अधिकारियों ने चुनाव आयोग की संस्थागत निष्ठा का बचाव किया है। ये अनुभवी प्रशासक हैं जिन्होंने भारत की चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा में दशकों बिताए हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए सटीक मतदाता सूची, पारदर्शी प्रक्रियाएं और मजबूत संस्थाएं जरूरी हैं।”

कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम रेखा गुप्ता ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि, “कांग्रेस और उसके सहयोगी हर बार चुनाव नतीजों के अपने खिलाफ जाने पर चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठा सकते और लोकतंत्र की बात तभी नहीं कर सकते जब यह उनकी राजनीति के अनुकूल हो।”लोकतंत्र का सम्मान चुनिंदा नहीं हो सकता। न ही इसकी संस्थाओं का सम्मान ऐसा हो सकता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़