दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ का किया उद्घाटन, रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया गया लॉन्च

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इसके रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लॉन्च किया गया। बता दें कि इस योजना के पहले चरण में, हमारी 1,170 बहनों और 130 ट्रांसजेंडर साथियों को पिंक ई-ऑटो दिए जाएंगे।

रोज़गार का मिलेगा ज़रिया
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “अब हमारी बहनों और ट्रांसजेंडर साथियों के पास अपना ई-ऑटो होगा, जिससे उन्हें रोज़गार का अपना ज़रिया मिलेगा और अपने परिवार के सपनों को पूरा करने का नया मौका भी। सभी योग्य बहनों और ट्रांसजेंडर से अपील है कि वे इस योजना के पोर्टल पर ज़रूर रजिस्टर करें और इस मौके का फ़ायदा उठाएँ।”

सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “आप सभी खूब तरक्की करें, खुशहाल बनें और अपने परिवार की ज़िंदगी में खुशियाँ लाएँ। आपकी कामयाबी में ही हमारी खुशी है। आप सभी को दिल से बधाई और आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएँ।” इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़