योगी सरकार की गरीब परिवारों की बेटियों को बड़ी राहत, सामूहिक विवाह योजना के नियमों में किया बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में अब राज्य में गरीब की बेटी की भी शादी धूमधाम के साथ सम्पन्न होगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में अब राज्य में गरीब की बेटी की भी शादी धूमधाम के साथ सम्पन्न होगी। योगी सरकार ने इसके लिए बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि योगी सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और शादी अनुदान योजना संचालित करती है, जिसके तहत आर्थिक सहायता और अन्य जरूरी सामग्री दी जाती है।

योजना के नियमों में बड़ा बदलाव
हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत अब लाभार्थी दुल्हन के बैंक खाते में सीधे 64,000 रुपये की नकद धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

बढ़ती महंगाई को देखते हुए फैसला
बता दें कि पहले मिलने वाले आभूषण जैसे चांदी की पायल व बिछिया की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह रकम सीधे लाभार्थी दुल्हन के खाते में भेजने का फैसला लिया है। सबसे खास बात कि योजना में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए यह भुगतान अब PFMS यानी पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सीधा बैंक खाते में किया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़