सीएम योगी की बिल्हौर और बिठूर को बड़ी सौगात, 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर शहर के बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर शहर के बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर सीएम योगी ने 411 करोड़ रुपये की लागत वाली 48 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

सीएम ने सौगात के लिए दी बधाई
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “महर्षि वाल्मीकि के पावन चरणों में मेरा सादर नमन। उनकी जयंती के अवसर पर जिलेवासियों को मिली इन सौगातों के लिए उन्हें हार्दिक बधाई। आज उत्तर प्रदेश का हर गाँव और शहर खुशहाली के माहौल से भरा हुआ है, चारों ओर खुशी, उत्साह और उमंग है। यही तो असल ‘राम राज्य’ है।”

पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी नेआगे बताया कि जो लोग दंगाइयों और लूटपाट करने वालों का समर्थन करते हैं और जो देश से ऊपर अपने परिवार को रखते हैं, और जो किसानों, गरीबों, दलितों और युवाओं का अपमान करते हैं, वे कभी तरक्की नहीं ला सकते। पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि, सपा और कांग्रेस ने सालों तक शासन किया, फिर भी किसान परेशान रहे, गरीब भूख से जूझते रहे, युवाओं के पास नौकरियां नहीं थीं और महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनी रही।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़