केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने RML अस्पताल का किया दौरा, मरीजों की सुविधाओं और नई परियोजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहीया अस्पताल पहुंचे।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहीया अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जेपी नड्डा ने रोगी देखभाल, विशेष सेवाओं का जायज लिया और अस्पताल की उपलब्धियों और आगामी परियोजनाओं की समीक्षा की।

अस्पताल ने दी पूरी जानकारी
जेपी नड्डा को समीक्षा बैठक के दौरान अस्पताल की क्लिनिकल सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान गतिविधियों और गुणवत्ता सुधार पहलों के बारे में अवगत करवाया गया। इसके साथ ही अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के बोझ को रेखांकित किया गया। एक प्रस्तुति के जरिए जेपी नड्डा को बताया गया कि साल 2025 में यहाँ 19.4 लाख मरीजों का उपचार हुआ (ओपीडी), 82,500 से ज्यादा मरीजों को दाखिल किया गया। इसके अलावा 96,600 से अधिक सर्जरी व प्रक्रियाएं दर्ज की गईं। जेपी नड्डा को जानकारी दी गई कि वर्तमान में, अस्पताल में 30 क्लिनिकल और रोगी-देखभाल विभाग और आठ प्री-क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल विभाग मौजूद हैं।

सेवाओं तक बेहतर पहुंच को प्राथमिकता
अस्पताल प्रशासन ने सेवाओं तक बेहतर पहुंच को प्राथमिकता दी है। ऐसे में ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (एबी पीएम-जेएवाई) के कियोस्क की संख्या एक से बढ़ाकर तीन कर दी है। पीएम-जेएवाई के तहत पूर्व-अनुमति अनुरोधों की संख्या 2022 में 549 थी, जो 2025 में बढ़कर 1,516 हो गई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़