UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इंटर लेवल) में प्रधानाचार्य के कुल 1475 पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2026 है। वहीं भर्ती के जरिए कुल 1475 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें बालक विद्यालयों के लिए कुल 1318 पद और बालिका विद्यालयों के लिए कुल 157 पद आरक्षित है।
पात्रता और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पूरा किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएड की डिग्री एवं 4 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सभी उम्मीदावरों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 2000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।












