उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के चंडाक में स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम धामी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से भी बातचीत कर उनके अनुभव और सुझाव जाने।
सीएम के अधिकारियों को निर्देश
इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के अंदर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस सत्र से कॉलेज में 50 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण से सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। स्थानीय नागरिकों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिलने के साथ-साथ, युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर काम
सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक तक, विशेष रूप से दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक, सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है।” बता दें कि इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहे।












