अखिलेश यादव के बयान पर सियासी वार-पलटवार जारी, सीएम धामी ने कहा-‘देवभूमि’ की गरिमा, आत्म-सम्मान और पहचान का किया अपमान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड पर दिए बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड पर दिए बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। वार-पलटवार के दौर के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर तीखा प्रहार किया है।

‘देवभूमि’ की गरिमा, आत्म-सम्मान का अपमान
सीएम धामी ने कहा कि, “अखिलेश यादव का बयान उत्तराखंड के सभी निवासियों की ‘देवभूमि’ की गरिमा, आत्म-सम्मान और पहचान का अपमान है। रामपुर तिराहा कांड का दर्द आज भी राज्य के लोगों के दिलों में बसा है। ‘देवभूमि’ और ‘वीरभूमि’ उत्तराखंड की गरिमा, आत्म-सम्मान और गौरव के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।”

कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस को सबसे पहले अपने शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार, अनियमितताओं, पलायन और बेरोजगारी के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं पर ही गंभीर आरोप लगे हैं कि वे फोन पर युवतियों को धमकाते हैं। राज्य की जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन राजनीतिक नौटंकी कर रहा है और कौन विकास तथा जन-कल्याणकारी नीतियों के जरिए लगातार उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़