दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने संगठनात्मक बैठक में लिया हिस्सा, संगठन को ज्यादा मजबूत बनाने पर बनी रणनीति

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद, मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में क्या चर्चा?
इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों और दिल्ली के विकास और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनी।

सीएम ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने और दिल्ली के विकास और ज्यादा प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।” वहीं हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जनसंपर्क अभियान मजबूत करने और अन्य विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़