सीएम रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज की छात्राओं को दी सौगात, नए कंप्यूटर सेंटर और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में 'शताब्दी एकेडमिक बिल्डिंग', नए कंप्यूटर सेंटर और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में ‘शताब्दी एकेडमिक बिल्डिंग’, नए कंप्यूटर सेंटर और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ‘मिस डी.आर.सी. टैलेंट हंट’ की भी शुरुआत की गई। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह-मंत्री विजय शंकर तिवारी, कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, प्राचार्या प्रो. सविता रॉय भी मौजूद रहे।

नई सुविधाओं की शुरुआत
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “मुझे दौलत राम कॉलेज की पूर्व छात्रा होने पर गर्व है। आज अपने कॉलेज वापस आने पर मुझे अपने विद्यार्थी जीवन की अनगिनत यादें ताजा हो गईं। यहाँ की छात्राओं के लिए इन नई सुविधाओं की शुरुआत करना मेरे लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण रहा।”

शैक्षणिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली सरकार युवतियों को सुरक्षित, सहयोगपूर्ण और अवसरों से भरपूर शैक्षणिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं भी आप ही के बीच से निकलकर आई हूँ। मैं आपके सपनों, आपकी उम्मीदों और आपकी जरूरतों को गहराई से समझती हूँ। आपकी सुरक्षा, सुविधाओं और आगे बढ़ने के हर अवसर के लिए मैं पूरी तरह आपके साथ हूँ। मन लगाकर पढ़ाई करें, बड़े सपने देखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़