प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें एपिसोड को संबोधित किया। जिसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो राष्ट्र की एकता को हर व्यक्ति की चेतना और राष्ट्र की अखंडता को हर भारतीय का संकल्प बना रहे हैं, उन्होंने आज ‘मन की बात’ में सभी से ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने का आह्वान किया है।
‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र बनाने का आह्वान
सीएम योगी ने कहा कि, “‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरीदारी के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपना मंत्र बनाने का आह्वान किया है। यह स्वदेशी में जनभागीदारी को सशक्त बनाने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।”
हर खरीदारी में स्वदेशी करें शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में, स्वदेशी अब केवल एक नारा नहीं रह गया है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और राष्ट्र-निर्माण के लिए एक जन-आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान से जुड़ें और अपनी हर खरीदारी में स्वदेशी को शामिल करें, जिससे हर कारीगर के सपनों को नई उड़ान मिल सके। हमारी ये छोटी-छोटी पहल ही ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ की यात्रा में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार करेंगी।”












