बिहार पुलिस का सपना देखने वालों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने इस भर्ती के लिए जो आवेदन फॉर्म रिजेक्ट कर दिए थे उसकी सूची जारी कर दी है। BPSSC ने 50 आवेदन फॉर्म रिजेक्ट किए है जिसे लेकर आयोग ने साफ किया है की इन आवेदनों को रिजेक्ट करने के अलग-अलग कारण सामने आए हैं।
आधिकारिक वेबसाइट से पाएं एडमिट कार्ड
वहीं जिन आवेदकों के आवेदन स्वीकार किए जा चुके हैं वो अब परीक्षा के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें। 14 जुलाई से ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार किया गया है, वे BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आपके लिए जरूरी जानकारी
बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए उम्मीदवार के लिए जरूरी है कि वो जल्द से जल्द अपना ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर ले। एडमिट कार्ड के लिए रेजिस्ट्रैशन नंबर की जरूरत होगी। जिसे डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में अपनी जानकारी की जांच जरूर करें।











