बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इसलिए जल्द से जल्द इच्छुक उम्मीदवार BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 1000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए कुल 100 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
वहीं भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 21 व 22 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 32 व 33 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की विशेष छूट भी दी जाएगी।












